अगर आप 2025 में अपने परिवार के लिए एक आरामदायक और किफायती 7 सीटर गाड़ी की तलाश में हैं, तो Maruti Suzuki की नई Ertiga 2025 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। ये गाड़ी खासतौर पर मिडिल क्लास और बजट में गाड़ी ढूंढ रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
Maruti Suzuki Ertiga की खासियत
Ertiga भारत में पहले से ही एक पॉपुलर 7 सीटर MPV रही है, जो अपने स्पेशियस केबिन और आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है। 2025 के मॉडल में कंपनी ने कई नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं।
New Maruti Ertiga 2025 के फीचर्स
नई अर्टिगा में आपको मिलेगा:
- बड़ा और आरामदायक केबिन
- प्रीमियम डिजाइन
- टचस्क्रीन सिस्टम
- एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- ABS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
दमदार इंजन और माइलेज
इस गाड़ी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 BHP की पावर और 137 NM टॉर्क जनरेट करता है। परफॉर्मेंस के साथ ही यह इंजन 27 KM/L तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो मिडिल क्लास खरीदारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
कीमत की बात करें तो…
नई Ertiga के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से कीमत तय की गई है:
- बेस मॉडल: ₹8.84 लाख (एक्स-शोरूम)
- टॉप मॉडल: ₹13.13 लाख तक
अगर आपका बजट कम है, तो आप इसके बेसिक वेरिएंट से शुरुआत कर सकते हैं।
EMI प्लान: आसान किस्तों में घर ले जाएं
अगर आप EMI पर Ertiga लेना चाहते हैं, तो आपको करीब ₹1.5 लाख का डाउन पेमेंट देना होगा।
इसके बाद:
- 9.8% ब्याज दर पर बैंक से लोन
- ₹21000 की मंथली EMI
- 4 साल तक आसान किस्तों में गाड़ी आपकी